भारत

राज्य में देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखों पर प्रतिबंध...आदेश जारी

Admin2
6 Nov 2020 9:36 AM GMT
राज्य में देवी-देवताओं के चित्र वाले पटाखों पर प्रतिबंध...आदेश जारी
x

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब चीन सहित अन्य विदेशी पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लेगा दिया है। राज्‍य की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने कहा है कि अवैध रूप से विदेशी पटाखे बेचने पर दो साल की सजा हो सकती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विदेशी पटाखों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। सीएम ने मध्‍ प्रदेश वासियों से अपील भी की है कि वे चीन में बनी सामग्री न खरीदें। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लोकल को वोकल बनाने के लिए स्थानीय उत्पाद जैसे, मिट्टी के दीपक खरीदें, इससे स्थानीय कुम्हारों को रोजगार मिलेगा।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने विदेशी पटाखों, खासतौर पर चीन में बने पटाखों को प्रतिबंधित करने के लिए कहा है। प्रदेश में इस पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाता है। शिवराज ने कहा कि अब न तो विदेशी पटाखे बिकेंगे और न ही कोई इनका भंडारण कर सकेगा। पटाखों पर देवी-देवताओं के फोटो लगा दिए जाते हैं या उनके नाम रखे जाते हैं, इन्हें भी रोकना है। इस पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि अवैध पटाखों के भंडारण, वितरण तथा विक्रय एवं उपयोग पर दो साल की सजा का प्रविधान है। बैठक के बाद गृह विभाग ने सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश भी जारी कर दिए। इसमें कहा कि विदेशी पटाखों के भंडारण, परिवहन और विक्रय पर प्रतिबंध लगाया है। केंद्र ने लाइसेंस जारी नहीं किया है। कलेक्टर विदेश में निर्मित पटाखों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं करें।

Next Story