भारत
कुबेरेश्वर धाम में अव्यवस्थाओं के चलते रुद्राक्ष वितरण पर रोक
jantaserishta.com
17 Feb 2023 2:29 PM IST

x
फाइल फोटो
कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने रुद्राक्ष वितरण के कार्यक्रम को रोक दिया है।
सीहोर (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए उमड़ी भीड़ ने सारी व्यवस्थाओं को तार-तार कर दिया। अब कथा वाचक प्रदीप मिश्रा ने रुद्राक्ष वितरण के कार्यक्रम को रोक दिया है। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में गुरुवार से रुद्राक्ष महोत्सव चल रहा है। इस दौरान रुद्राक्ष का भी वितरण करने का ऐलान किए जाने से लाखों लोग कुबेरेश्वर पहुंच गए।
बुधवार और गुरुवार को रुद्राक्ष का वितरण भी किया गया, मगर भारी भीड़ के चलते व्यवस्थाएं प्रभावित हुई। रुद्राक्ष वितरण के लिए काउंटर भी बनाए गए थे।
इंदौर-भोपाल मार्ग पर तो गुरुवार को घंटों जाम रहा और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ, परंतु शुक्रवार को स्थितियां वैसी नहीं है। पं प्रदीप मिश्रा ने रुद्राक्ष वितरण का काम रोक दिया है मगर कुबेरेश्वर पहुंचने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर कई श्रद्धालु अपने घरों को भी लौटने लगे हैं।
कुबेरेश्वर पहुंच रही भारी भीड़ के चलते भोपाल का भी जनजीवन प्रभावित हो रहा है और रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से गुजरने वाले मार्गों पर आवागमन बाधित हो रहा है।
Tagsसीहोरसीहोर न्यूज़रुद्राक्ष वितरणकुबेरेश्वर धामSehoreSehore NewsRudraksh distributionKubereshwar Dham
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





