भारत

बेहद खौफनाक: नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में बॉलपेन डाला, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
3 March 2024 11:38 AM IST
बेहद खौफनाक: नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में बॉलपेन डाला, फिर जो हुआ...
x

सांकेतिक तस्वीर

फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
आगरा: यूपी के आगरा में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में लिखने वाला वाला बॉलपेन डाल दिया गया। 16 वर्षीय मानसिक दिव्यांग किशोर के शरीर से डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके पेन निकाला है। पिता ने बेटे के साथ अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में चचेरे भाइयों समेत पांच को आरोपित किया है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। किसी को पकड़ा नहीं गया है।
घटना ताजगंज के लकावली गांव की है। किशोर के पिता ने ताजगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ मजदूरी करता है। चार बच्चे हैं। 16 वर्षीय बेटा मानसिक रूप से बीमार है। पांच फरवरी की शाम से बेटे की तबीयत खराब होने लगी। एक हॉस्पिटल में दिखाया। जांच में पता चला कि बेटे के शरीर में एक पेन है। डॉक्टर ने इलाज से इनकार कर दिया। वह उसे दूसरे हॉस्पिटल में लेकर गए। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि पेन गुदा से अंदर डाला गया है। ऑपरेशन करके निकालना पड़ेगा। बेटे का ऑपरेशन हुआ है। पेन निकला है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बलवा, मारपीट, कुकृत्य और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में लकावली निवासी राजेश, दिनेश, कुंज बिहारी, जयंती और पुष्पेंद्र नामजद हैं। एसीपी सदर पियूष कांत राय ने बताया कि किशोर के शरीर से पेन ऑपरेशन करके निकाला गया है। यह सही बात है। घटना की पुलिस इसकी जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story