भारत

गुब्बारा बेचने वाले का सिलेंडर फटा, 4 की मौत

jantaserishta.com
13 Feb 2023 11:18 AM IST
गुब्बारा बेचने वाले का सिलेंडर फटा, 4 की मौत
x
भारी पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा।
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में एक गुब्बारे बेचने वाले के हीलियम गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई और दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका रविवार रात जयनगर में मेले के दौरान हुआ, जब वहां कुछ लोग खड़े थे।
विस्फोट में मारे गए चार लोगों में से दो नाबालिग थे। गुब्बारे बेचने वाले मुचिराम मंडल (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका हीलियम सिलेंडर फट गया। विस्फोट में मारे गए अन्य तीन लोगों की पहचान शाहीन मुल्ला (13), अबीर गाजी (8) और कुतुबुद्दीन मिस्त्री (35) के रूप में हुई है।
जयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में भारी पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा। चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घायलों को पास के बारुईपुर अस्पताल ले जाया गया। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बरुईपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी आतिश विश्वास ने कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विस्फोट कैसे हुआ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story