भारत
रेलवे लाइन पर गिट्टियां, शरारती तत्वों का आतंक, 3 अरेस्ट
jantaserishta.com
13 Sept 2024 10:14 AM IST

x
पत्थर भी मारे.
गाजीपुर: गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन और घाट स्टेशन के मध्य सड़क ओवर ब्रिज के नीचे शरारती तत्वों ने रेलवे लाइन पर तीन मीटर तक गिट्टियां रख दीं। प्रयागराज-बलिया पैसेंजर रात नौ बजे गुजरी तो चालक को इसका अहसास हुआ। शरारती तत्वों ने इंजन पर पत्थर भी मारे। उसने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। इस मामले में आरपीएफ ने शहर के ही तीन युवकों को रेलवे लाइन के पास से ही गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित राय ने बताया कि गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन और घाट स्टेशन के मध्य सड़क ओवर ब्रिज के नीचे मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने रेलवे लाइन पर तीन मीटर तक गिट्टियां रख दी थी और इंजन पर पत्थरबाजी की। प्रयागराज-बलिया पैसेंजर के जाने पर इसकी जानकारी हुई। मुखबिर से पता चला कि तीन लड़के प्रतिदिन रात के नौ बजे के आसपास घटनास्थल के पास आकर बैठते हैं। वह नशा करते हैं। बुधवार को भी वह पहुंचेगे। इसके बाद उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद मौर्य, कृष्ण गोपाल शुक्ला, कांस्टेबल अजीत सिंह आदि पहुंचे और छिपकर युवकों के आने के इंतजार करने लगे। रात नौ बजे के करीब तीनों युवक पहुंचे और जैसे ही आरपीएफ के जवान पहुंचे वह भागने लगे।
दौड़ाकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 20 वर्षीय सोनू कुमार पुत्र शिव मूरत, 22 वर्षीय आकाश पुत्र श्याम सुन्दर और 18 वर्षीय दानिश अंसारी पुत्र मुमताज अंसारी निवासी चक फैज छतरी थाना कोतवाली हैं। तीनों के खिलाफ रेल अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
रेलवे लाइनों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ पोस्ट में बुधवार की देर रात एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र प्रसाद ने कोतवाली पुलिस, जीआरपी व आरपीएफ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया कि रेलवे लाइन की गाजीपुर सिटी से घाट तक रात में पेट्रोलिंग की जाए। इस दौरान ट्रैक किनारे बैठने वाले अराजकतत्वों को चेतावनी दी जाए। सीओ सिटी सुधाकर पांडेय, निरीक्षक कोतवाली दीन दयाल पांडेय, आरपीएफ इंस्पेक्टर अमित राय पेट्रोलिंग की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





