भारत

बालेश्वर: पहलगाम हमले में मारे गए प्रशांत सत्पथी का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम विदाई के लिए उमड़ा जनसैलाब

jantaserishta.com
24 April 2025 11:09 AM IST
बालेश्वर: पहलगाम हमले में मारे गए प्रशांत सत्पथी का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम विदाई के लिए उमड़ा जनसैलाब
x
बालेश्वर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए ओडिशा के प्रशांत सत्पथी का पार्थिव शरीर गुरुवार को उनके पैतृक गांव बालेश्वर के ईशानी पहुंचा। उनकी शव यात्रा में बड़ी संख्या में गांव के लोग शामिल हुए। पार्थिव शरीर को गांव के चारों ओर घुमाया गया। इसके बाद उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए शव रखा गया। नम आंखों से लोग उनको अंतिम बिदाई देने पहुंचे।
प्रशांत सत्पथी की अंतिम विदाई के लिए बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचे। स्थानीय निवासियों, राजनीतिक नेताओं और प्रमुख हस्तियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी आज हेलीकॉप्टर से बालेश्वर के पद्मावती पार्क पहुंचेंगे। वह सत्पथी के घर जाकर उनके परिवार से मिलेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले में प्रशांत सत्पथी भी मारे गए थे। उनकी मृत्यु की खबर से बालेश्वर में शोक की लहर दौड़ गई।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रशांत एक मिलनसार और मददगार व्यक्ति थे, जिनकी कमी गांव को हमेशा खलेगी। एक ग्रामीण ने कहा, “प्रशांत हमारे गांव का गौरव थे। उनको हम कभी नहीं भूलेंगे।”
अंतिम संस्कार की तैयारियां जिला प्रशासन ने की। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। बता दें कि इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) ने ली थी। घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story