भारत
विपरीत दिशा से आ रही महिन्द्रा थार से टकराई बलेनो कार, दो की मौत और 3 घायल
jantaserishta.com
7 July 2023 9:54 AM IST

x
हादसे की आगे जांच की जा रही है।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बलेनो कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर को पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही महिन्द्रा थार से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मृतकों की पहचान रोहित तोमर (27) और हर्ष (20) के रूप में हुई है। मनोज, अदनान और रोहतास गर्ग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार-शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में सवार कुल पांच लोगों में से रोहित और हर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
क्षेत्राधिकारी (दौराला) अभिषेक पेटल ने बताया कि तीन युवक रोहित, हर्ष और मनोज गुरुवार रात बलेनो कार में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली से मेरठ आ रहे थे। विपरीत दिशा में अदनान और रोहतास गर्ग अपनी महिन्द्रा थार से हरिद्वार से दिल्ली जा रहे थे। सीओ ने बताया कि हादसे वक्त बलेनो कार की रफ्तार तेज होने कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार डिवाइडर को पार करते हुए विपरीत दिशा से आ रही महिन्द्रा थार से टकरा गई। हादसे की आगे जांच की जा रही है।
Tagsमेरठमेरठ न्यूज़मेरठ पुलिसएक्सीडेंटमहिन्द्रा थारबलेनो कारMeerutMeerut NewsMeerut PoliceAccidentMahindra TharBaleno Car
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





