x
नेपाल में पिछले साल सितंबर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद गुरुवार को हुए चुनाव में 60% से ज्यादा लोगों ने वोटिंग की। वोटों की गिनती शुरू हो गई है।वोटों की गिनती में 3 से 4 दिन लगने की उम्मीद है। पूरे नतीजे आने में एक सप्ताह लग सकते हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि 9 मार्च तक काउंटिंग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।
प्रत्यक्ष चुनाव वाली 165 सीटों के नतीजे मतगणना शुरू होने के 24 घंटे के भीतर जारी किए जा सकते हैं। सभी 275 सीटों की गिनती पूरी होने में दो से तीन दिन और लग सकते हैं।चुनाव में रैपर और काठमांडू के मेयर रहे बालेन शाह और गगन थापा को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।इसके अलावा केपी शर्मा ओली, झाला नाथ खनाल, बाबूराम भट्टाराई, पुष्पा कमल दहल प्रचंड, शेर बहादुर देउबा और माधव कुमार नेपाल समेत 6 पूर्व पीएम भी रेस में हैं।
Next Story





