भारत
अर्थव्यवस्था को स्थिरता देने वाला संतुलित बजट: जयंत सिन्हा
jantaserishta.com
1 Feb 2023 2:00 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को अर्थव्यवस्था को स्थिरता देने वाला संतुलित बजट बताते हुए दावा किया है कि इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए जयंत सिन्हा ने कहा कि इस बजट में विकास, रोजगार और निवेश सहित सभी क्षेत्रों को प्रोत्साहन दिया गया है और इससे सभी भारतीयों की उम्मीदें पूरी हुई है।
सिन्हा ने आगे कहा कि कैपिटल एक्सपेंडिचर बढ़ाया गया, ग्रीन ग्रोथ की बात कही गई, मिडिल क्लास को राहत दी गई और आयकर स्लैब में राहत के साथ ही किसान, महिला, युवा, उद्योग सहित सभी वर्गों को इस बजट में कुछ न कुछ दिया गया है। अब मिडिल क्लास से सरकार कम पैसे लेगी, उनकी जेब को भरेगी और अब उन्हें ज्यादा से ज्यादा खर्च कर अर्थव्यवस्था को और ज्यादा मजबूत बनाना चाहिए।
बेरोजगारी को लेकर विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए सिन्हा ने कहा कि विपक्षी दलों का आरोप बिल्कुल गलत है। हमारी सरकार में ईपीएफओ दोगुना हो गया है, इससे पता लगता है कि संगठित क्षेत्र में भी नौकरियां तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की निवेश बढ़ाने की नीति हो या, पीएलआई या कौशल विकास, इन सबसे देश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़े हैं और लगातार बढ़ रहे हैं।
Tagsअर्थव्यवस्थाजयंत सिन्हावित्त मंत्री निर्मला सीतारमणनिर्मला सीतारमणEconomyJayant SinhaFinance Minister Nirmala SitharamanNirmala Sitharaman
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





