भारत

बजरंग, साक्षी, विनेश और अन्य पहलवानों ने मंदिर में गुजारी रात, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी

jantaserishta.com
19 Jan 2023 12:07 PM IST
बजरंग, साक्षी, विनेश और अन्य पहलवानों ने मंदिर में गुजारी रात, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ओलंपियन पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और अन्य शीर्ष भारतीय पहलवानों ने बुधवार रात पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित एक मंदिर में बिताई।
सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, "सभी पहलवान देर रात तक जागते रहे। वे आंदोलन की आगे की योजना पर चर्चा कर रहे थे। वे सोशल मीडिया पर संदेश साझा कर रहे थे और अधिक से अधिक पहलवानों और भारत के लोगों से गुरुवार को जंतर-मंतर पर शामिल होने का अनुरोध कर रहे हैं।"
आगे बताया गया कि, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनसे मंदिर में मुलाकात की। आज सुबह उन्होंने प्रसाद खाया और अपना विरोध जारी रखने के लिए जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए।
विनेश ने कहा कि उन्हें बृजभूषण शरण सिंह द्वारा मानसिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा, जिसके बाद हमने आत्महत्या के बारे में भी सोचा था।
इससे पहले खेल मंत्रालय ने बुधवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) से अगले 72 घंटों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा, जब विनेश फोगाट ने खेल निकाय के कोचों और अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए।
एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए रो पड़े क्योंकि ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सहित 30 से अधिक पहलवानों ने यहां जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story