भारत

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को बजरंग दल की चेतावनी, कैंसिल करो अपना शो, नहीं तो...

jantaserishta.com
28 Sept 2021 12:19 PM IST
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को बजरंग दल की चेतावनी, कैंसिल करो अपना शो, नहीं तो...
x

नई दिल्ली: परफॉर्मेंस के दौरान गिरफ्तार होने के बाद सुर्खियों में आए स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल, बजरंग दल ने फारूकी को उनके गुजरात दौरे को लेकर चेतावनी दी है और कहा है कि वह राज्य में मुनव्वर की परफॉर्मेंस नहीं होने देंगे।

फारूकी ने हाल ही में बताया था कि वह गुजरात दौरे पर जाने वाले हैं। यह दौरा एक अक्टूबर से शुरू होने वाला है। हालांकि, फारूकी को मिल रही धमकियों और चेतावनियों को देखते हुए इस दौरे पर संशय बरकरार है।
गुजरात बजरंग दल के नेता ज्वलित मेहता ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें वह कह रहे हैं, 'उसने अपने काम से हिंदू धर्म पर हमला किया, उसने अपनी कॉमेडी से हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत किया लेकिन बजरंग दल इन चीजों को लेकर सहिष्णु नहीं है। बजरंग दल को जैसे को तैसा जवाब देना आता है। हम आपसे यह शो कैंसिल करने को कह रहे हैं और अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आर्थिक, शारीरिक और मानसिक परिणाम भुगतने को तैयार रहो।'
मुनव्वर ने गुजरात के डोंगरी में अपने शो का ऐलान किया था। यहां से शुरुआत के बाद वह राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 1 से 3 अक्टूबर के बीच शो करेंगे।
बता दें कि इसी साल जनवरी में बीजेपी विधायक के बेटे की शिकायत पर मुनव्वर को इंदौर में एक परफॉर्मेंस के बीच से गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप था कि अपने शो में उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर आपत्तिजनक बाते कही हैं। मुनव्वर को फरवरी में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story