भारत

बजरंग दल का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग गुलाबपुरा में, 20 कार्यकर्ता हुए रवाना

SHIDDHANT
17 May 2026 7:10 PM IST
बजरंग दल का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग गुलाबपुरा में, 20 कार्यकर्ता हुए रवाना
x
Bhilwara भीलवाड़ा: विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग जिले के गुलाबपुरा में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर 23 मई तक चलेगा। बजरंग दल महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया कि राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए युवाओं को तैयार करने के उद्देश्य से देशव्यापी स्तर पर इस शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाता है। इस वर्ग में 15 से 35 वर्ष तक की आयु के युवा हिस्सा लेते हैं, जहाँ उन्हें शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सुदृढ़ व मजबूत बनाया जाता है।
इस सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए भीलवाड़ा महानगर से 20 बजरंग दल कार्यकर्ता गुलाबपुरा के लिए रवाना हुए। विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों वे महानगर अध्यक्ष रामप्रकाश बेहड़िया ने उत्साहवर्धन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराया और उन्हें तिलक लगाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया किया। इस अवसर पर महानगर से अनिल बाठिया, सौम्य मेहता, पवन ठाकुर, हितेश नाथ योगी, नीलेश सोनी प्रखण्ड से योगेश सोनी, अर्जुन साहू, नवीन आर्य, संवार माली, शुभम मिश्रा उपस्थित रहे।
Next Story