भारत
मुस्लिम महिला से दोस्ती करने पर बजरंग दल कार्यकर्ता की पिटाई
jantaserishta.com
26 May 2023 1:29 PM IST

x
गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिक्कमगलुरु (कर्नाटक) (आईएएनएस)| 30 लोगों के समूह ने शुक्रवार को चिक्कमगलुरु जिले में एक मुस्लिम युवती से दोस्ती करने पर बजरंग दल के एक कार्यकर्ता पर हमला कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़ित की पहचान अजीत के रूप में हुई है। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना मुदिगेरे तालुक के बनकल पुलिस थाने की सीमा में हुई। समूह ने अजीत पर उस समय हमला किया, जब वह युवती के साथ जा रहा था। पुलिस ने कहा कि उसे सड़क पर घसीटा गया और हमला किया गया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। अजीत का मुदिगेरे के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार की कड़ी चेतावनी के बाद राज्य में यह दूसरी नैतिक पुलिसिंग की घटना है। 24 मई को चिक्काबल्लापुर जिले से नैतिक पुलिसिंग की एक और घटना सामने आई और पुलिस ने मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि चिक्कमगलुरु सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जिला है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में जिले की सभी पांच सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। चिक्कमगलुरु के रहने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी.टी. रवि को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक पुलिसबजरंग दल कार्यकर्तादोस्तीKarnatakaKarnataka NewsKarnataka PoliceBajrang Dal workerfriendship
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





