भारत
बड़ा ऐलान: जेहादी उन्माद के खिलाफ बजरंग दल करेगा देशव्यापी प्रदर्शन, जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया जाएगा
jantaserishta.com
16 Jan 2023 12:35 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| बजरंग दल जेहादी उन्माद के खिलाफ 17 और 18 जनवरी को देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने जेहादी तत्वों पर पूरी उग्रता के साथ हिंदू संगठनों व हिंदू समाज को एक नई रणनीति के तहत निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसके खिलाफ बजरंग दल 17 और 18 जनवरी को पूरे देश में जिला केंद्रों पर धरना प्रदर्शन करेगा। उन्होंने बताया कि इस देशव्यापी प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल जिलाधीश के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन देगा जिसमें जेहादी उन्माद को कुचलने के लिए राष्ट्रव्यापी योजना बनाने का अनुरोध किया जाएगा। विहिप नेता ने हमलावरों और उनको भड़काने वाले नेताओं के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।
सुरेन्द्र जैन ने आरोप लगाया कि जिहादियों का आतंक किसी नाम का मोहताज नहीं है। सिम्मी को प्रतिबंधित करने के बाद उसके कार्यकर्ता पीएफआई के नाम से काम कर रहे थे। अब पीएफआई पर प्रतिबंध के बाद कहीं सिटीजन फोरम या कहीं कुछ और नामों का प्रयोग कर वे अपने आतंकी गतिविधियों के प्रसार में लगे हैं। उन्माद का प्रेरक नाम नहीं जेहादी विचारधारा है। इस पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी जनमत निर्माण करने और कठोर प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।
विहिप नेता ने आगे कहा कि कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद जहां पूरा देश प्रगति की राह पर चलने का प्रयास कर रहा है वहीं, जेहादी तत्व पूरी उग्रता के साथ हिंदू संगठनों व हिंदू समाज को एक नई रणनीति के तहत अपना निशाना बनाकर आतंक का माहौल बनाना चाहते हैं।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अब तक संवैधानिक मयार्दाओं का पालन करते हुए केवल स्थानीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर व ज्ञापन देकर अपना आक्रोश व्यक्त किया है लेकिन लगता है जेहादी तत्वों ने लोकतांत्रिक मयार्दाओं में रहने को बजरंग दल की कमजोरी मान लिया है।
डॉ जैन ने कहा कि अब जिहादी उन्माद हिंदू समाज के लिए एक राष्ट्रव्यापी चुनौती बन गया है। जिहादियों ने हिंदू नेताओं पर हमला करने के लिए एक नई रणनीति अपनाई है। हमला करने के लिए वे नाबालिगों को चुनते हैं इसलिए इन हमलों में शामिल नाबालिगों को बालिग मानकर सजा देने का स्थाई प्रावधान बनाने की आवश्यकता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





