भारत

नूह हिंसा के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का नोएडा में प्रदर्शन

jantaserishta.com
2 Aug 2023 12:18 PM IST
नूह हिंसा के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का नोएडा में प्रदर्शन
x
नोएडा: हरियाणा के नूह में हुई हिंसा के बाद देशभर के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन हो रहे हैं और अन्य दलों की लगातार प्रतिक्रिया भी आ रही है। नोएडा में भी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने नूह में हुई हिंसा के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
नोएडा के सेक्टर 25 स्तिथ स्टेडियम के पास से यह प्रदर्शन शुरू हुआ और डीएम ऑफिस सेक्टर 27 तक पहुंचा। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नोएडा स्टेडियम से लेकर डीएम कैंप कार्यालय तक एक रैली निकाली जिसमें जमकर नारेबाजी भी हुई और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जमा हुए।
इस प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की ओर से पुलिस बल तैनात किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर यातायात को थोड़ी देर के लिए रोका गया। जब प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता वहां से आगे बढ़ गए तो उन मार्गों को फिर से खोल दिया गया। जिन मार्गो से यह प्रदर्शनकारी अपना प्रदर्शन करते हुए जा रहे थे वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story