भारत

राम भक्त गोपाल को जमानत: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
3 Aug 2021 12:11 PM IST
राम भक्त गोपाल को जमानत: वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
x

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी (Jamia Millia Islamia University) के बाहर प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग करने के बाद चर्चा में आए रामभक्त गोपाल को गुरुग्राम कोर्ट ने जमानत दे दी है. रामभक्त गोपाल को हरियाणा के पटौदी में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. उसके खिलाफ गुरुग्राम में केस दर्ज किया गया था.

हरियाणा के पटौदी में रामलीला ग्राउंड में 4 जुलाई को लव जिहाद (Love Jihad) और धर्मांतरण (Religious Conversion) को लेकर एक महापंचायत का आयोजन किया गया था. इसी महापंचायत में रामभक्त गोपाल ने भड़काऊ भाषण देते हुए कहा था, 'पटौदी से उन आतंकवादियों और जिहादी मानसिकता के लोगों को चेतावनी देना चाहता हूं. गोपाल अगर CAA के समर्थन में 100 किलोमीटर जामिया जा सकता है तो पटौदी ज्यादा दूर नहीं है.'
गोपाल का भड़काऊ भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग उठने लगी थी. बाद में हरियाणा पुलिस ने उसके खिलाफ FIR दर्ज की और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, अब एडिशनल सेशन जज की कोर्ट ने गोपाल को जमानत दे दी है.
भड़काऊ भाषण पर बात करते हुए गोपाल ने कबूल किया था कि जामिया में उसने फायरिंग की थी. उसने कहा, 'उस वक्त मैं सविंधान के हिसाब से नाबालिग था, मैं देश विरोधियों को संदेश देना चाहता था, इसलिए फायरिंग की, जेवर से पिस्टल लेकर गया था, जामिया में पुलिस पर हमला हो रहा था.'
पटौदी में दिए गए भड़काऊ बयान पर गोपाल ने कहा था कि 'मैं किसी सम्प्रदाय के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन अब जिहाद और देश विरोधी मानसिकता के लोगों के खिलाफ हूं, झूठी दलील दी जा रही है कि मैंने भड़काऊ बयान दिया, मैंने लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ बोला है, भड़काऊ बयान नहीं दिया है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story