भारत
बिलकिस बानो केस में दो दोषियों को जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा निलंबित की
jantaserishta.com
16 Nov 2026 2:01 PM IST

x
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों की उम्रकैद की सजा को निलंबित कर दिया है। साथ ही, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जमानत दे दी है। हालांकि, दोषसिद्धि के खिलाफ की गई अपील पर सुनवाई जारी रहेगी।
दो दोषियों विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल मोधिया ने जेल में 17 साल से अधिक का समय बिताया है। कोर्ट ने परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दोनों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। यह रिहाई ट्रायल कोर्ट की ओर से तय शर्तों के अधीन होगी। यह आदेश 28 अक्टूबर को जारी किया गया था।
दोषियों की ओर से पेश वकील सिद्धार्थ लूथरा ने बताया कि वे 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों में से एक का नाम एफआईआर में नहीं था और घटना के लगभग तीन साल बाद उसे इस मामले में आरोपी बनाया गया था। बेंच को यह भी बताया गया कि आरोपियों में से एक गंभीर रूप से दिव्यांग है।
गुजरात सरकार ने दोनों दोषियों की जमानत याचिका का विरोध किया। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजा ठाकरे ने तर्क दिया कि खासकर अपराध की गंभीरता को देखते हुए निचली अदालतों ने रिकॉर्ड पर मौजूद सभी प्रासंगिक सामग्रियों पर विचार किया था।
दोनों पक्षों को सुनने और अपील से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए अदालत ने दोनों दोषियों की उम्रकैद की सजा पर रोक लगी दी। साथ ही, दोनों को जमानत दे दी। आदेश में कहा गया, "दोनों पक्षों को सुनने के बाद इतना कहना ही काफी है कि अपीलकर्ता 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं। इसके अलावा, एक अपीलकर्ता गंभीर रूप से दिव्यांग भी है।" बेंच ने कहा कि इन अपीलों में ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर विचार किया जाना जरूरी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





