भारत
‘बहुदा यात्रा’: भगवान जगन्नाथ को देखने के लिए उमड़े भक्त, हुए भावुक
jantaserishta.com
5 July 2025 9:41 AM IST

x
पुरी: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की बहुदा यात्रा शनिवार को निकाली जाएगी। यह यात्रा भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर वापसी में निकाली जाती है। इस यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह दिखाई दे रहा है। भक्तों ने बहुदा यात्रा के अपने अनुभव को साझा किया।
बहुदा यात्रा भक्तों के लिए बेहद खास है। अपनी खुशी और उत्साह को श्रद्धालुओं ने आईएएनएस से साझा किया। एक भक्त ने कहा, "यह सब भगवान जगन्नाथ की दिव्य लीला है, सब कुछ उन्हीं की वजह से होता है। आज हम जो कुछ भी हैं, उनकी इच्छा से हैं। अगर वे नहीं चाहते तो हम यहां तक नहीं आ पाते। यह सब उनकी माया है, उनकी लीला है।"
इस विशेष आयोजन में शामिल होने वाले खुद को भाग्यशाली मानते हैं। एक श्रद्धालु बोली, "मैं खुद को भगवान के करीब पाकर बहुत खुश और भाग्यशाली मानती हूं। आज का दिन हम सभी के लिए वास्तव में एक खुशी का दिन है। हालांकि, यह भगवान के विदा होने का दिन भी है, लेकिन फिर भी यह अच्छा लगता है कि वे अपने सभी भक्तों के सामने आते हैं और अपनी उपस्थिति से उन्हें आशीर्वाद देते हैं।"
बहुदा यात्रा पर एक भक्त ने कहा, "हम भी यहां दर्शन के लिए आए हैं। साल में एक बार भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी के घर आते हैं और सभी भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।" भक्त कीर्ति गौरंग दास ने बहुदा यात्रा के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने कहा, "हमारे गुरु महाराज ने हमें यहां आने का मार्गदर्शन किया। हम शुक्रवार रात यहां पहुंचे हैं और यहां का माहौल आध्यात्मिक है। हजारों लोग गुंडिचा मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन के लिए जुटे हैं।"
एक भावुक भक्त ने कहा, "जगन्नाथ के दैवीय रूप को एक बार देखने से पूरा जीवन बदल जाता है। इसलिए भगवान हर साल यह यात्रा करते हैं, ताकि हर आत्मा को मुक्ति का अवसर मिले। महाप्रभु का एक दर्शन जीवन को हमेशा के लिए बदल सकता है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





