भारत

बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गे की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

jantaserishta.com
13 Dec 2021 6:27 AM IST
बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गे की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तर प्रदेश: बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी का एक और गुर्गा शूटआउट में मारा गया है. विजय नगर में मुख्तार अंसारी के गुर्गे महेंद्र जयसवाल की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी.

पूछताछ के दौरान सामने आया कि महेंद्र जायसवाल मुख्तार अंसारी का पुराना गुर्गा था. बता दें कि जब गाजीपुर में एडिशनल एसपी के साथ मुख्तार अंसारी की मुठभेड़ हुई थी उस दौरान महेंद्र जायसवाल अंसारी की जिप्सी में मौजूद था.
बाइक सवार बदमाशों ने महेंद्र जयसवाल की हत्या क्यों की है ये अभी साफ नहीं हो पाया है. बाहुबली मुख्तार अंसारी की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है. इससे पहले बीते नबंवर महीने में मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसते हुए योगी सरकार ने लखनऊ में उसकी जमीन जब्त करने का आदेश दिया था.
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के हुसैनगंज में मुख्तार अंसारी ने अवैध कमाई के जरिए यह जमीन खरीदी थी जिसे अब सरकार कुर्क करेगी. आरोप है कि मुख्तार अंसारी ने साल 2007 में करोड़ों की जमीन कौड़ियों में खरीद कर जबरदस्ती रजिस्ट्री करवा ली थी.
उत्तर प्रदेश में साल 2017 में ही बीजेपी सरकार बनने के बाद पूरे राज्य में माफियाओं और बाहुबलियों की संपत्ति पर योगी सरकार की कार्रवाई जारी है. कई बदमाशों के मकानों पर बुलडोजर तक चलाए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story