भारत

बाहुबली पूर्व सांसद भगोड़े का क्रिकेट खेलते Video Viral, CM योगी पर तंज, देखें वीडियो

jantaserishta.com
5 Jan 2022 4:34 PM IST
बाहुबली पूर्व सांसद भगोड़े का क्रिकेट खेलते Video Viral, CM योगी पर तंज, देखें वीडियो
x

Dhananjay Singh: यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद धनंजय सिंह को लखनऊ पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर रखा है. लेकिन वो जौनपुर में खुलेआम लाव-लश्कर के साथ घूमता मिला. धनंजय सिंह वहां के लोगों के साथ क्रिकेट खेलता भी दिखाई दिया. धनंजय सिंह करियांव प्रीमियर लीग मीरगंज के उद्घाटन समारोह में शामिल हुआ था.

समाजवादी पार्टी ने धनंजय सिंह का क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है. समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि 25 हज़ार के इनामी माफिया धनंजय सिंह सत्ता के संरक्षण में मज़ा ले रहे हैं और डबल इंजन सरकार के बुलडोजर को इनका पता मालूम नहीं है. हत्या के मामले में लखनऊ पुलिस को धनंजय सिंह की तलाश है.
बता दें कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह को लखनऊ पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर रखा है लेकिन वे जौनपुर में खुलेआम घूमते पाए जाते हैं. उनकी पत्नी वहां से जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी गई हैं.
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश ने ट्वीट किया, भाजपा का काम- अपराधी सरेआम! बाबा जी अपने करीबी नालबद्ध माफ़ियाओं के टॉप टेन की सूची बनाकर एक टीम बना लें और आईपीएल की तरह एक 'एमबीएल' मतलब 'माफिया भाजपा लीग' शुरू कर दें. शहर के पुलिस कप्तान तो उनके लिए पिच बिछाए बैठे ही हैं और टीम कप्तान वो ख़ुद हैं ही. हो गए पूरे ग्यारह.
कौन है धनंजय सिंह?
- पूर्वांचल का माफिया डॉन, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद
- धनंजय की पत्नी श्रीकला रेड्डी जिला पंचायत अध्यक्ष
- हत्या के मामले में लखनऊ पुलिस को धनंजय की तलाश
- लखनऊ पुलिस की तरफ से 25 हजार का इनाम घोषित
- जौनपुर की रारी सीट से 2002, 2007 में विधायक
- 2009 में BSP के टिकट पर जौनपुर से सांसद


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story