
x
आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा
Delhi दिल्ली। सनातन धर्म की एकजुटता का संदेश लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में 'सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0' 7 नवंबर से शुरू हो रही है, जो 16 नवंबर तक चलेगी। एक महायात्रा दिल्ली से वृंदावन तक रवाना होगी। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "यह 145 किलोमीटर लंबी यात्रा राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के उद्घोष के साथ प्रारंभ होगी और प्रतिदिन सात शपथों के साथ आगे बढ़ेगी। उनकी यह यात्रा किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। यह ईसाई और मुस्लिम के खिलाफ नहीं है, बल्कि हिंदुओं को जगाने के लिए है।"
उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं की अगली पीढ़ी को बचाने के लिए है ताकि वे मुस्लिम न बनें। हम जातिवाद में न बंटें। जातिवाद से ऊपर यह राष्ट्रवाद की यात्रा है। कुछ लोग तिरंगे पर चांद चाहते हैं। हम चांद पर भारत को चाहते हैं। हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना तभी पूर्ण होगी, जब आम जनमानस से यह आवाज आए। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि ये हिंदुओं की यात्रा है। इसमें किसी भी पार्टी का कोई भी शामिल हो सकता है जो आएगा उसका स्वागत रहेगा। यह यात्रा हिंदू समाज में व्याप्त जाति भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक विभाजन को मिटाने के लिए है। यह यात्रा सनातन धर्म की रक्षा और हिंदू एकता का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मशाला नहीं है। यह उन लोगों को रहने का अधिकार नहीं है जो देश के बाहर के हैं। मेरा मानना है कि सरकार इन लोगों को खोजे और देश से निकालने का काम करे। हमारा मानना है कि जो इस देश के नहीं हैं, उनको यहां रहने का अधिकार नहीं है। नेपाल की स्थिति पर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भारत में नेपाल जैसी स्थिति न हो। इसके बारे में जनता को सोचना चाहिए, हम लोगों को जागरूक होने की बहुत जरूरत है। भारत इससे पीछे जा सकता है।
भारत में गृहयुद्ध और दंगा न हो इसके बारे में लोगों को जागरूक करना होगा। बागेश्वर धाम में अब तक 40,000 प्रतिभागियों से अधिक का पंजीकरण हो चुका है, जो पूरे भारत के हर कोने से, हर गली से आ रहे हैं। आचार्य शास्त्री ने कहा, "इस देश में 80 करोड़ हिंदू रहते हैं। हम हर गांव और हर गली तक पहुंचकर उन सभी हिंदुओं के लिए लड़ रहे हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य हिंदू एकता, सनातन एकता सुनिश्चित करना है।
Tagsबागेश्वर धामआचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीसनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2.0हिंदू एकताराष्ट्रवाददिल्लीवृंदावन145 किलोमीटरहिंदू समाजजातिवादसामाजिक विभाजनसनातन धर्ममहायात्राजागरूकता40000 प्रतिभागीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





