भारत
कैब में छूटा 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग, पुलिस ने 4 घंटे में ढूंढ निकाला
jantaserishta.com
1 Dec 2022 10:04 AM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा में उबर टैक्सी में एनआरआई द्वारा गलती से छूटे बैग को थाना बिसरख पुलिस ने ढूंढकर वापस लौटा दिया। बैग के अंदर एनआरआई की बेटी की शादी के लिए 1 करोड़ की ज्वेलरी थी। 30 नवंबर को निखिलेश कुमार सिन्हा पुत्र कृष्ण चन्द्र सिन्हा, निवासी ए-202 समृद्धि ग्राण्ड एवेन्यू, आम्रपाली ग्रीन वैली, टेक जोन 4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट ने थाना बिसरख पर सूचना दी कि हम लोग लदंन में रहते हैं और अपनी पुत्री की शादी के लिए ग्रेटर नोएडा आये थे और अपने सामान सहित गौर सरोवर पोर्टिको होटल गौर सिटी 1 पहुंचे तो हमसे अपना एक बैग जिसमें शादी से सम्बन्धित गहने आदि थे, वह उबर टैक्सी गाड़ी में छूट गया है।
इस सूचना के आधार पर थाना बिसरख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सम्बन्धित वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर की जांच करते हुए वाहन की लाइव लोकेशन प्राप्त की। लालकुआं,गाजियाबाद से वाहन व उसके चालक को पकड़ा गया। चालक ने बताया की बैग पीछे डिग्गी में रखा हुआ था, मुझे इसकी जानकारी नही थी। बैग में ताला लगा हुआ था। बैग को उबर कैब चालक व वाहन के साथ थाने लेकर आया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रार्थी व उसके परिजनों के सामने बैग खोला गया तो उनके समस्त गहने, जिनकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए है, बैग में सुरक्षित पाये गये। उसे प्रार्थी निखिलेश कुमार सिन्हा को सुपुर्द कर दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





