भारत

OMG! ज्वेलरी से भरा बैग पार, इलाके में हड़कंप, जानें पूरा केस

jantaserishta.com
10 Dec 2022 9:02 AM IST
OMG! ज्वेलरी से भरा बैग पार, इलाके में हड़कंप, जानें पूरा केस
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.
मुजफ्फरपुर: बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में गोल्ड की ज्वेलरी से भरा बैग चोरी होने की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. बाइक में लगे सामान रखने के बॉक्स में ज्वेलरी से भरा बैग रखा हुआ था.
तभी एक युवक बाइक के पास आता है और बॉक्स का लॉक खोलकर बैग निकाल लेता है. फिर साथी के साथ भाग बाइक से भाग निकलता है. वहीं, इस मामले पर पुलिस ने कहा है कि चोरों की पहचान हो चुकी है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेंगे.
दरअसल, पूरी घटना शहर कांटी थाना क्षेत्र के कांटी बाजार की है. धीरज कुमार नाम का आभूषण कारोबारी हर रोज की तरह गुरूवार सुबह 11 बजे दुकान खोलने की तैयारी कर रहा था. उसने अपनी बाइक में लगे बॉक्स में चार लाख कीमत वाले सोने के आभूषण बैग में रखे हुए थे.
तभी किसी के बुलाने पर धीरज बाइक को दुकान के सामने लगाकर वहां से चला गया. घटना का जो सीसीटीवी सामने आया है उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि दुकान के सामने बाइक खड़ी है. तभी एक युवक मुंह छुपाता हुआ इधर-उधर देखते हुए बाइक के आस-पास मंडराता है.
बाइक के पास आने के बाद वह अपने हाथ में ली हुई चाबी से बॉक्स का ताला खोलता है और ज्वेलरी का बैग निकाल लेता है. बैग निकालने के बाद वह अपने साथी को इशारा करता है. इशारा मिलते ही बाइक सवार उसका साथी वहां आता है और दोनों मौके से भाग निकलते हैं.
कांटी थाना में जाकर पीड़ित दुकानदार धीरज ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. साथ ही पुलिस को चोरी वाला सीसीटीवी भी उपलब्ध कराया था. मामले में थानेदार संजय सिंह का कहना है कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा. उनकी शिनाख्त कर ली गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story