भारत
प्रशासन की कड़ी मेहनत के बाद खुला बदरीनाथ यात्रा मार्ग
jantaserishta.com
5 May 2023 12:04 PM IST

x
बद्रीनाथ (आईएएनएस)| चारधाम यात्रा के मद्देनजर बदरीनाथ मोटर मार्ग पर हेलंग में हुए भारी भूस्खलन एवं बोल्डर को साफ कर लिया गया है। जनपद चमोली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए सुचारू हो गया है। देर रात तक चमोली जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने इसे खुलवाने के लिए कड़ी मेहनत की। दरअसल चार धाम यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव बदरीनाथ धाम को जाने वाली मुख्य सड़क पर गुरुवार को पहाड़ी से मलबा आने के कारण मुख्य मार्ग बंद हो गया था। यह स्थान पीपलकोटी से जोशीमठ के मध्य हेलंग के पास बताया जा रहा है।
एसपी चमोली प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि मार्ग को खोल दिया गया है। यह सूचना मिलते ही कुछ लोगों को पहले ही रास्ते में रोक दिया गया था। दो जेसीबी मशीन के माध्यम से मार्ग खोलने के लिए लगाए गए थे जिन्हें 3 से 4 घंटे का वक्त लगा है।
इधर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए सभी तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया था। सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण हेलंग में वाहनों में फंसे तीर्थ यात्रियों को जिला प्रशासन ने राहत सामग्री (बिस्कुट, पानी) वितरण किया था।
Tagsबद्रीनाथचारधाम यात्राबदरीनाथ यात्रा मार्गप्रशासनBadrinathChardham YatraBadrinath Yatra RouteAdministration
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





