भारत

बद्रीनाथ हाइवे: भारी बारिश से हाईवे पर लगातार गिर रहे मलबा और पत्थर

jantaserishta.com
25 Aug 2023 2:59 PM IST
बद्रीनाथ हाइवे: भारी बारिश से हाईवे पर लगातार गिर रहे मलबा और पत्थर
x
चमोली: प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। कई संपर्क मार्ग लगातार बाधित होने से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश से उफान पर आए गदेरे से चमोली में बद्रीनाथ राजमार्ग पागल नाले में बाधित हो गया है। नाला के उफान पर आने से मार्ग बह गया है। हाईवे पर मलबा और पत्थर लगातार गिर रहे हैं।
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना का कहना है कि लगातार बारिश के कारण पागल नाला बाधित हो रहा है, जिसे बारिश रुकने के बाद सुचारु किया जाएगा। उन्होंने लोगों से आवाजाही में सतर्कता बरतने की अपील की है। एसडीआरएफ की टीम ने एक व्यक्ति को पागल नाले के पास भूस्खलन के कारण फंसे होने की सूचना के बाद सकुशल रेस्क्यू किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story