
x
चमोली: उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से लोगों को आवाजाही करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुरसाडी के पास बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं।
ये दरारें लगातार बढ़ रही हैं। इससे कभी भी सड़क का एक बड़ा हिस्सा भू धंसाव की चपेट में आ सकता है। इसके चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने की संभावना है। पिछले कई वर्षों से यह स्लाइड जोन सक्रिय नहीं था। यहां पर करोड़ों की लागत से क्षेत्र का ट्रीटमेंट किया गया था। कई वर्षों तक इस स्लाइड जॉन के शांत रहने से सभी ने राहत की सांस ली थी। मगर एक बार फिर से सड़क पर पड़ी दरारों ने लोगों के साथ साथ प्रशासन के लिए परेशानियां खड़ी कर दी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





