भारत

बदायूं हत्‍याकांड: दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने दबोचा, 2 मासूम बच्चों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या के बाद था फरार

jantaserishta.com
21 March 2024 11:39 AM IST
बदायूं हत्‍याकांड: दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने दबोचा, 2 मासूम बच्चों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या के बाद था फरार
x
उसपर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था.
बदायूं: बदायूं डबल मर्डर केस के दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह हत्याकांड के बाद से फरार चल रहा था. उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. जावेद को देर रात बरेली से गिरफ्तार किया गया है. वारदात के बाद जावेद मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था. पुलिस की कई टीमें उसके पीछे लगी हुई थीं. फिलहाल, बरेली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस के हवाले कर दिया है. बदायूं पुलिस उससे पूछताछ में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि जावेद को देर रात बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाईट बस स्टैंड पर स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा. इस दौरान लोगों ने उसका वीडियो बना लिया. जावेद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जावेद दिल्ली से आकर बरेली में सरेंडर करने की फिराक में था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story