भारत
डॉक्टर पर एक्शन, मामले पर उपमुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
jantaserishta.com
21 April 2023 9:50 AM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला.
लखनऊ (आईएएनएस)| यूपी के बदायूं में महिला से अमर्यादित अचारण करने के प्रकरण का उपमुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में उन्होंने बदायूं के जिला महिला चिकित्सालय में तैनात आरोपी डॉक्टर को निलंबित कर दिया है। डॉक्टर पर विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है।
बदायूं जिला महिला चिकित्सालय में तैनात डॉ. हाकिम सिंह पर महिला से अमर्यादित अचारण के गंभीर आरोप लगे हैं। इसकी शिकायत हुई थी। शिकायत का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। डिप्टी सीएम ने आरोपी डॉ. हाकिम सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय से संबद्ध करने के निर्देश दिए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को आगे की जांच के लिए निर्देशित किया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टर या कर्मचारी अनुशासन में रहें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। मरीज व उनके परिजनों से अच्छा व्यवहार रखें। मरीज-परिजनों की पूरी बातें सुनें। परेशानी दूर करने की दिशा में कदम उठायें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





