भारत

बड़ा एक्शन: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, देखें वीडियो

jantaserishta.com
11 Dec 2022 12:27 PM IST
बड़ा एक्शन: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, देखें वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

वृद्ध महिला महिला से लूट करने वाले दो बदमाशों को शॉर्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया गया.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने वृद्ध महिला महिला से लूट करने वाले दो बदमाशों को शॉर्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार किया गया. शनिवार देर रात हुए इस एनकाउंटर में बदमाशों को पैर में गोली लगी है. पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की गई थी. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एनकाउंटर में शिवम और सचिन नाम के बदमाशों को धर दबोचा.
दरअसल, शनिवार शाम करीब पांच बजे 80 साल की वृद्धा संतोष अपनी पोती रिया के साथ लाल कुर्ती थाना क्षेत्र के मैदा मोहल्ला में से होकर गुजर रही थी. इसी दौरान उनके पीछे से आए बाइक सवार बदमाश सचिन और शिवम ने वृद्धा संतोष से सोने के इयरिंग्स लूट लिए.
लूट के बाद बुरी तरह से सहमी संतोष और पोती रिया ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक सवार बदमाशों को गिरा दिया, लेकिन दोनों बदमाश किसी तरह उनकी पकड़ से छूटकर भागने में कामयाब हो गए. उनके भागते ही दादी-पोती ने जमकर शोर मचाया.
लूट की पूरी वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. लाल कुर्ती थाना पुलिस ने फुटेज में मौजूद बदमाशों की पहचान की और उनकी तलाश में जुट गई. शनिवार रात होते-होते पुलिस को बदमाशों के बारे में अपने मुखबिर से सूचना मिला.
शनिवार देर रात पुलिस ने दोनों बदमाश शिवम और सचिन को बुचड़ी रोड के पास घेर लिया. खुद को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायर कर दिया. जबाव में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस दौरान गोली बदमाशों को लग गई और दोनों जमीन पर गिर गए. फिर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
मेरठ एसपी सिटी पीयूष सिंह ने कहा है कि लूट करने वाले दोनों बदमाशों को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया गया है. कुर्ती थाना पुलिस को लूट का सीसीटीवी बरामद हुआ था. उसी के आधार पर दोनों की पहचान कर कार्रवाई की गई है. शॉर्ट एनकाउंटर में बदमाश घायल हुए हैं. दोनों को अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने बदमाशों द्वारा लूटे गए सोने के इयररिंग्स बरामद कर लिए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story