भारत
सनातन धर्म पर सीएम के बेटे के बिगड़े बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया जवाब
jantaserishta.com
4 Sept 2023 3:10 PM IST

x
जयपुर: सनातन धर्म को पर विवादित टिप्पणी की वजह से सुर्खियों में आए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे उदयनिधि स्टालिन को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जवाब दिया है। बाबा बागेश्वर ने कहा कि ऐसी बात कहने वाले लोग 'रावण खानदान' के हैं। उन्होंने इस बयान को सनातन धर्म के लोगों के दिल पर चोट बताया। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब तक सूर्य रहेगा तब तक सनातन धर्म रहेगा।
बागेश्वर बाबा इन दिनों राजस्थान के बारां में दरबार लगा रहे हैं। बागेश्वर बाबा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उदयनिधि को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा, 'रावण के खानदान के लोग हैं, यदि ऐसा भारत में रहने वाले किसी भारतीय ने कहा. यह भारत में रहने वाले समस्त सनातनियों के दिल पर चोट पहुंचाई है। यह राम का देश है। राम के देश में सनातन जब तक पृथ्वी पर चल रहेगा और सूर्य रहेगा तब तक सनातन रहेगा। ऐसे बहुत लोग आए और चले गए। वैसे ज्यादा जानवरों को जवाब नहीं देना चाहिए।'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने 'सनातन धर्म' की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू के बुखार से की थी और कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इन्हें नष्ट कर देना चाहिए। उदयनिधि के इस बयान को लेकर राजनीतिक तेज हो गई है। विपक्षी दलों के 'इंडिया' गठबंधन में स्टालिन के शामिल होने की वजह से भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस समेत सभी दलों की घेराबंदी तेज कर दी है।
Tagsउदयनिधि स्टालिनधीरेंद्र कृष्ण शास्त्रीधीरेंद्र शास्त्रीबाबा बागेश्वरसनातन धर्मUdhayanidhi StalinDhirendra Krishna ShastriDhirendra ShastriBaba BageshwarSanatan Dharma
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





