भारत

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, लिखा- घर में रखें कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और ऑरिजनल तीर कमान

jantaserishta.com
24 April 2022 12:17 PM IST
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल, लिखा- घर में रखें कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और ऑरिजनल तीर कमान
x

उन्नाव. उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने फ़ेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट लिखा है. बीजेपी सांसद ने वर्ग विशेष को चिह्नित करते हुए एक भड़काऊ फोटो पोस्ट की और लोगों को घर में कोल्डड्रिंक की बोतलें व ओरिजिनल तीर कमान रखने की सीख दी है.

साक्षी महाराज ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आपके गली-मोहल्ले या आपके घर पर अचानक से ये भीड़ आ जाए तो इससे बचने का कुछ उपाय है आपके पास! अगर नहीं है तो कर लीजिए, पुलिस बचाने नहीं आएगी बल्कि खुद बचने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी.'
उन्होंने लिखा, 'जब यह लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे तब पुलिस डंडा ठोकने आ जाएगी और कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा. ऐसे मेहमानों के लिये कोल्ड ड्रिंक की एक दो पेटी, कुछ ओरिजनल वाली तीर कमान हर घर में होनी चाहिए. जय श्री राम.'
उन्नाव से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. पिछले दिनों दिल्ली में हनुमान जयंती के मौके पर निकली शोभा यात्रा को लेकर भड़की हिंसा को लेकर उन्होंने जिहाद का नाम दिया था. उन्होंने कहा था कि रामनवमी के दिन योजनाबद्ध तरीके से पत्थर चलाए गए हैं. मैं इसको पत्थर जिहाद का नाम दूंगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story