भारत

बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, हजारों बुलडोजर मंगवा लिए हैं, पूरा व‍िवाद‍ित बयान पढ़े

jantaserishta.com
15 Feb 2022 10:39 AM IST
बीजेपी विधायक के बिगड़े बोल, हजारों बुलडोजर मंगवा लिए हैं, पूरा व‍िवाद‍ित बयान पढ़े
x

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में दो चरणों के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है। 20 फरवरी को तीसरे चरण के लिए मतदान होगा। इस बीच हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधायक टी राजा सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने हिंदुओं से भाजपा के पक्ष में वोटिंग की अपील करते हुए कहा कि जो लोग योगी आदित्यनाथ को वोट नहीं देंगे उनके लिए हजारों बुल्डोजर मंगवाए गए हैं।

उन्होंने वीडियो मैसेज की शुरुआत 'भारत माता की जय' और 'जय सियाराम' के नारे साथ की। भाजपा विधायक ने कहा, ''कुछ-कुछ इलाकों में सर्वाधिक वोटिंग हुई है। मैं समझता हूं कि योगी जी को नहीं चाहने वालों ने भारी संख्या में वोटिंग की है। मैं यूपी के हिंदु मतदाताओं से अपील करता हूं कि बाहर निकलें और वोट करें। जो लोग भाजपा को वोट नहीं करते हैं उनके लिए योगी जी ने हजारों जेसीबी और बुल्डोजर मंगवा लिए हैं।''
राजा ने आगे कहा, ''चुनाव के बाद जिन लोगों ने योगी जी को सपोर्ट नहीं किए हैं या नहीं करेंगे, उन सभी इलाकों की पहचान की जाएगी। और पता है न जेसीबी और बुल्डोजर किसके लिए इस्तेमाल किए जाते हैं? मैं यूपी के उन गद्दारों (जो चाहते हैं कि योगी जी फिर से सीएम नहीं बनें) को कहना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में रहना है तो योगी-योगी कहना होगा। नहीं तो यूपी छोड़ के जाना होगा।''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story