बुरा फंसा चोर: मजार पर चोरी करने आया तो हाथ दानपात्र में फंसा, फिर...देखें वीडियो

कन्नौज: कन्नौज के मड़हारपुर गांव की एक मजार में चोरी करने घुसे शख्स का हाथ वहां रखे दानपात्र में फंस गया। दानपात्र में ताला लगा होने के चलते वह अपना हाथ नहीं निकाल सका। पूरी रात कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुआ। सुबह उसके रोने की आवाज़ पर लोगों का मजमा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़ाया, पूछताछ की और थोड़ी देर बाद उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया।
कन्नौज के मढ़हरपुर गांव की एक मज़ार पर सोमवार रात तीन चोर घुसे। एक चोर ने रुपये निकालने के लिए दानपात्र में हाथ डाल दिया। हाथ ऐसा फंसा कि मंगलवार सुबह तक नहीं निकला। चोर रोया तो लोग आए। पुलिस ने बॉक्स का ताला खुलवा चोर का हाथ निकाला। #Kannauj #Crime @NBTLucknow pic.twitter.com/ibDd6c6mo1
— Praveen Mohta (@MohtaPraveenNBT) September 21, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





