भारत

कमरे से आ रही थी बदबू, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रह गई दंग

jantaserishta.com
20 May 2024 12:23 PM IST
कमरे से आ रही थी बदबू, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो रह गई दंग
x

सांकेतिक तस्वीर

सनसनी फैल गई.
मुंबई: मुंबई के एक घर में दो लाशें मिलने से सनसनी फैल गई. कमरे में 61 वर्षीय शख्स फांसी के फंदे से लटका था, वहीं उसकी 57 वर्षीय पत्नी बगल में मृत पड़ी थी. फ्लैट से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो घटना का खुलासा हुआ.
दरअसल, पूरा मामला कांदिवली के आर्य चाणक्यनगर स्थित अनुभूति सोसायटी का है. यहां रविवार को एक फ्लैट से दुर्गंध आने की शिकायत पड़ोसियों ने पुलिस से की थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से लॉक मिला. काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हुई.
अंदर घुसते ही दुर्गंधऔर तेज हो गई. जब पुलिस ने एक कमरा खोला तो उसमें दंपति की लाश मिली. समता नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि उन्होंने प्रमोद वासुदेव चोंकर को नायलॉन की रस्सी से छत के पंखे से लटका हुआ पाया और उनकी पत्नी अर्पिता प्रमोद चोंकर उनके बगल में मृत पड़ी थीं.
अधिकारी ने बताया कि शव सड़ चुके थे. दंपति के कोई संतान नहीं थी. फिलहाल, जांच-पड़ताल की जा रही है कि ये हत्या या फिर आत्महत्या. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि घटनास्थल पर एक नोट मिला है जिसमें मृतक शख्स ने उल्लेख किया है कि वे मानसिक रूप से उदास हैं और वे अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहे हैं और इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए. पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और जांच जारी है.
बताया जा रहा है कि दोनों ने 13 मई को घटना को अंजाम दिया, क्योंकि 16 मई को पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली, तब तक लाशें सड़ चुकी थीं. फिलहाल, समता नगर पुलिस एडीआर दर्ज कर जांच में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story