भारत

टीम इंडिया के लिए बुरी खबर: मैच के दौरान इस खिलाडी को लगी चोट, टी-20 वर्ल्डकप से हो सकते है बाहर

jantaserishta.com
25 Oct 2021 7:36 AM IST
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर: मैच के दौरान इस खिलाडी को लगी चोट, टी-20 वर्ल्डकप से हो सकते है बाहर
x
बड़ी खबर

दुबई: टी-20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को चोट लगी है. हार्दिक पंड्या जब बल्लेबाजी करने आए थे, उस दौरान ही उन्हें कंधे में कुछ तकलीफ हुई थी.


भारतीय टीम की जब फील्डिंग आई, तब हार्दिक पंड्या मैदान में नहीं उतरे और उनकी जगह ईशान किशन ने फील्डिंग की. इसके बाद बीसीसीआई ने जानकारी दी कि हार्दिक पंड्या का स्कैन करवाया गया है. बल्लेबाजी करते वक्त उन्हें कंधे में चोट लगी थी.
आपको बता दें कि हार्दिक पंड्या अभी कुछ वक्त पहले ही चोट से वापस आ रहे थे. हार्दिक पंड्या पीठ में चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, श्रीलंका दौरे पर उन्होंने वापसी की थी. इसके बाद उन्होंने आईपीएल भी खेला था.
हार्दिक पंड्या ने जब से मैदान में वापसी की थी, तब से वह सिर्फ बल्लेबाजी ही कर रहे थे. बॉलिंग नहीं कर पा रहे थे, इसी वजह से टीम इंडिया को वर्ल्डकप स्क्वॉड में शार्दुल ठाकुर को शामिल करना पड़ा था. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भी हार्दिक पंड्या ने कहा था कि वह अभी कुछ-कुछ बॉलिंग कर पा रहे हैं.
लेकिन अब हार्दिक पंड्या को एक बार फिर चोट लगी है, ऐसे में भारतीय टीम के लिए संकट बढ़ सकता है. बता दें कि अभी भारतीय टीम का ये पहला ही मैच हुआ है, सुपर-12 राउंड में ही भारत को अभी 5 मैच और भी खेलने हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story