भारत
दुल्हन का खराब मेकअप किया, थाने में पहुंच गया पूरा मामला
jantaserishta.com
7 Dec 2022 4:45 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
मामला दर्ज कराया है.
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक अनोखा मामला सामने आया जहां ब्यूटीशियन को दुल्हन का खराब मेकअप करना भारी पड़ गया. दुल्हन के परिजनों का आरोप है कि ने जब उन्होंने इसकी शिकायत ब्यूटी पार्लर संचालिका से की तो उन्हें धमकाया गया. जिसके बाद उन्होंने ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
मामले में कोतवाली पुलिस ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि यहां 3 दिसंबर को एक युवती की शादी थी. दुल्हन के मेकअप के लिए मोनिका मेकअप स्टूडियो की संचालिका मोनिका पाठक से दुल्हन के परिवार ने सम्पर्क किया.
मोनिका ने साढ़े तीन हजार रुपये में स्वयं दुल्हन के मेकअप की बात कही. तीन दिसंबर को जब दुल्हन को पार्लर ले जाया गया, तो वहां मोनिका नहीं थीं. मोनिका के पार्लर की कर्मचारियों ने दुल्हन का मेकअप किया और उसे बिगाड़ दिया. दुल्हन ने मोनिका को फोन लगाकर इस पर आपत्ति की, तो मोनिका ने उसे अभद्रता कर जातिसूचक अपशब्द कहे.
यह जानकारी सेन वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को लगी, तो वे भी नाराज हो गए. मंगलवार को दुल्हन के साथ एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य कोतवाली थाने पहुंचे और मोनिका पाठक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. जिसके आधार पर पुलिस ने मोनिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि दुल्हन और सेन समाज के द्वारा दी गई शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है. जल्दी इस मामले में मोनिका पाठक से पूछताछ की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





