भारत

दोस्त की पत्नी पर बिगड़ी नियत, बनाया हवस का शिकार, सेक्स वीडियो से ब्लैकमेल

jantaserishta.com
4 March 2024 8:10 AM IST
दोस्त की पत्नी पर बिगड़ी नियत, बनाया हवस का शिकार, सेक्स वीडियो से ब्लैकमेल
x

सांकेतिक तस्वीर

सेक्स वीडियो और न्यूड फोटो खींच कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
मंगलौर: अपने दोस्त की पत्नी पर गंदी नजर रखने वाले युवक ने ऐसी चाल चली कि हर कोई हैरान रह गया। युवक की दोस्त की पत्नी को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया। आरोप है कि युवक ने बाद में पीड़ित महिला के साथ रेप किया।
यही नहीं, उसके बाद युवक ने विवाहिता का सेक्स वीडियो और न्यूड फोटो खींच कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी युवक ने महिला से लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोपी युवक शकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विदेश में नौकरी करने वाले एक युवक की पत्नी को उसी के दोस्त ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी हवस का शिकार बना लिया था। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल किया और लाखों रुपये हड़प लिए।
जिसके बाद पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी तथा उसके एक साथी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी को लंढौरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। आरोपी की पहचान शकील, निवासी ग्राम भगवानपुर चंदनपुर कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई है। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया है।
जहां उसके बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जबकि उसके साथी की पुलिस तलाश कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story