भारत
गर्लफ्रेंड पर बुरी नजर...युवक ने दोस्त को मार डाला, चाकू से प्राइवेट पार्ट काटा, फिर...
jantaserishta.com
8 Nov 2022 2:10 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
तुम्हारे पास 4-5 गर्लफ्रेंड हैं, मेरी वाली छोड़ दो।
भिवंडी: महाराष्ट्र के भिवंडी में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने 21 वर्षीय दोस्त और होटल मालिक की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मारने से पहले आरोपी ने उससे रिक्वेस्ट की थी कि तुम्हारे पास 4-5 गर्लफ्रेंड हैं, मेरी वाली छोड़ दो। जब उसने मानने से इनकार कर दिया तो प्राइवेट पार्ट काटकर मुंह में ठूंस दिया। इतने में भी जब मन नहीं भरा तो चाकू से ताबड़तोड़ नौ वार करके दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान शमीम अंसारी के रूप में हुई जबकि, उसका दोस्त असमल अंसारी है जो वारदात का आरोपी है। शमीम असलम की गर्लफ्रेंड को पसंद करता था। असमल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी प्रेमिका की शमीम से नजदीकियां बढ़ रही थी, जिससे वह नाराज था।
पुलिस के मुताबिक, दोनों बचपन के दोस्त थे और रोज मिलते थे और एक-दूसरे से कई बातें शेयर करते थे। दोनों के बीच लड़ाई हाल ही में तब शुरू हुई जब शमीम के मन में असलम की गर्लफ्रेंड के लिए फीलिंग आ गई। शमीम की कथित तौर पर पांच से ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं। असलम ने कहा कि वह अपनी किसी भी गर्लफ्रेंड को लेकर कभी भी सीरियस नहीं था। असलम ने शमीम को अपनी गर्लफ्रेंड की भावनाओं को ठेस न पहुंचाने और उससे दूर करने को कहा था। इस बात को शमीम ने गंभीरता से नहीं लिया। जिस पर दोनों के बीच मारपीट हो गई।
शमीम जब असलम की बात पर राजी नहीं हुआ तो उसने चेतावनी भी दी कि वह शमीम का प्राइवेट पार्ट काट देगा, ताकि वह किसी काम का न रहे। रविवार की रात जब दोनों होटल के एक कमरे में पार्टी कर रहे थे तो असलम की प्रेमिका को लेकर फिर लड़ाई शुरू हो गई। गुस्से में आकर असलम ने शमीम की पिटाई कर दी और उसकी आंखों में छुरा घोंप दिया और शरीर के नौ अन्य अंगों पर वार कर दिया। फिर उसने शमीम के गुप्तांगों को काट दिया और मुंह में ठूंस दिया। होश में आने के बाद वह मौके से फरार हो गया।
क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा, 'हमें घटना के बारे में तब पता चला जब सुबह शमीम का कर्मचारी होटल पहुंचा। मामले की जांच के बाद पता लगा कि रात को शमीम के साथ असलम था। कड़ाई से पूछताछ के बाद असलम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





