भारत
किरायेदारों के घर बैचलर मेहमान नहीं रुक सकेंगे, नामी सोसाइटी में नए नियम
jantaserishta.com
12 March 2024 4:56 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
किराएदारों ने विरोध शुरू कर दिया है।
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-99 स्थित सुप्रीम टावर सोसाइटी का अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) किराएदारों के घर रात में आने वाले अविवाहित अतिथियों पर पाबंदी लगाने जा रहा है। इसको लेकर एओए बोर्ड की तरफ से नोटिस जारी किया गया है। इसके तहत किराएदारों को अपने घर रात में रुकने वाले अविवाहित अतिथियों के लिए एओए बोर्ड से अनुमित लेनी होगी।
इसको लेकर किराएदारों ने विरोध शुरू कर दिया है। साथ ही एओए का यह पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। सोसाइटी एओए बोर्ड की तरफ से सुरक्षा, स्वच्छता को लेकर नई नीति बनाई गई है। इसके तहत सोसायटी के निवासियों को लेकर कई नियम बनाए गए हैं। किराएदारों के घर आने वाले अविवाहित को लेकर भी उसमें नियम बनाया गया है।
एओए बोर्ड की तरफ से नई नियमावली निवासियों को भेजी गई है। जब निवासियों ने यह नियमावली पढ़ी तो उनके होश उड़ गए। लोगों ने इसे सीधे तौर पर निजता का हनन बताया। इसके साथ ही एओए की तरफ से कामन एरिया में सिगरेट पीने पर पाबंदी, सोसायटी में वाहनों की गति सीमा 10 किमी प्रति घंटा समेत अन्य नियम बनाए गए हैं।
मामले को लेकर एओए की तरफ से कहा गया है कि अभी नीति बनी है। लोगों से इस पर 11 मार्च तक सुझाव मांगे गए थे। अगर किसी निवासी को कोई आपत्ति है तो सुनवाई करने के बाद ही नीति लागू होगी। कोई नियम थोपा नहीं जाएगा। सर्वसम्मति से लागू होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





