भारत

डिलीवरी के बाद बच्चा गायब, लोगों ने पुलिस के सामने रखी ये मांग

jantaserishta.com
6 Feb 2022 9:18 PM IST
डिलीवरी के बाद बच्चा गायब, लोगों ने पुलिस के सामने रखी ये मांग
x
पढ़े पूरी खबर

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी के बाद बच्चा गायब कर देने का मामला सामने आया है. इस बात को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने भभुआ चैनपुर रोड पर सारंगपुर के पास जाम लगा दिया. इससे 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. सूचना के बाद चैनपुर और भभुआ थाने की पुलिस पहुंची. पुलिस ने आरोपी निजी क्लीनिक की एक महिला को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू की है.

ग्रामीणों ने बताया कि सारंगपुर की लड़की की शादी चैनपुर थाने के ककरी कुंडी में हुई थी. उसे पेट में दर्द होने पर चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा के निजी क्लीनिक में ले जाया गया. यहां जांच के बाद महिला डॉक्टर ने डिलीवरी होने की बात कही. इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर ले जाने को कहा. ग्रामीणों का कहना है कि डिलीवरी के बाद बच्चे को मृत बताकर गायब कर दिया गया.
महिला को बेहोशी की हालत में निजी साधन से उसके मायके सारंगपुर भिजवा दिया गया. उसके बाद जब पता चला तो लोगों ने चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए मांग की. जब सुनवाई नहीं हुई तो आक्रोशित लोगों ने 24 घंटा बीत जाने के बाद सड़क जाम कर दी.
लोगों का कहना है कि जब तक बच्चा वापस नहीं किया जाएगा, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा. वहीं भभुआ थाना के एएसआई रणवीर कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को 24 घंटे का आश्वासन दिया है, 24 घंटे के अंदर बच्चा सकुशल बरामद किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story