भारत

पिटबुल कुत्ते के हमले में बच्ची बुरी तरह घायल, मालिक पर FIR

jantaserishta.com
31 May 2023 9:11 AM IST
पिटबुल कुत्ते के हमले में बच्ची बुरी तरह घायल, मालिक पर FIR
x

DEMO PIC 

बच्ची साइकिल से गिर पड़ी।
मेरठ (आईएएनएस)| मेरठ जिले में एक पिटबुल कुत्ते के हमले में आठ साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित वैष्णो धाम कॉलोनी की है। पीड़िता की पहचान वर्णिका के रूप में हुई है, जो घटना के समय अपनी बहन के साथ घर के बाहर साइकिल चला रही थी। कुत्ते के हमले के दौरान बच्ची साइकिल से गिर पड़ी। इसके बाद कुत्ते ने उसे नोच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बेहोशी की हालत में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस में शिकायत कर आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने की मांग की है।
अंचल अधिकारी अभिषेक पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story