भारत
मां के उड़े होश! दुर्लभ बीमारी से ग्रसित बच्चे का हुआ जन्म, त्वचा फटी हुई और रंग सफेद दिखा
jantaserishta.com
3 Sept 2023 8:58 AM IST

x
बच्चे जन्म से अजीबो-गरीब आवाजें निकालते हैं.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक एलियन जैसे बच्चे का जन्म हुआ है. बच्चे का रंग-रूप ऐसा है कि उसकी मां और परिजन तक उसे देखने में डर रहे हैं. अन्य लोगों को भी उसे देखने में घबराहट हो रही है. बच्चे का शरीर पूरी तरह सफेद है. उसकी त्वचा जगह-जगह से फटी हुई हैं. आंखें भी बड़ी-बड़ी हैं. अब यह बच्चा पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है. डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे बच्चों को हार्लेक्विन इक्थियोसिस बेबी कहा जाता है.
ये बच्चे जन्म से अजीबो-गरीब आवाजें निकालते हैं. इस तरह के बच्चे जन्म से 5 से 7 में मर जाते हैं. हालांकि, यह बच्चा तीन दिनों से जीवित है. जानकारी के मुताबिक, थाना बहेड़ी क्षेत्र के एक गांव की महिला को कुछ दिनों पहले प्रसव पीड़ा हुई. उसका दर्द ज्यादा बढ़ा तो परिजन उसे लेकर खुश्लोक हॉस्पिटल अस्पताल पहुंचे. यहां 30 अगस्त की देर रात महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से बच्चे को जन्म दिया.
लेकिन बच्चे को देखते ही मां और परिजनों के होश उड़ गए. वे डर गए. दरअसल, बच्चे का शरीर पूरी तरह सफेद था. उसकी त्वचा जगह-जगह से फटी हुई थी. उसकी आंखें भी बड़ी-बड़ी थीं. जन्म के बाद से ही बच्चा अजीब-अजीब तरह की आवाजें निकाल रहा था. देखने में बच्चा पूरी तरह एलियन लग रहा था.
इस बच्चे को लेकर डॉ. विनोद पागरानी ने कहा कि ऐसे जन्मे बच्चों को हार्लेक्विन इक्थियोसिस बेबी कहा जाता है. इस बीमारी में बच्चे के शरीर में तेल बनाने वाली ग्रंथियां न होने से त्वचा फटने लगती है. आंखों की पलकें पलटने की वजह से उसका चेहरा भयानक लगता है. पूरी दुनिया में ऐसे अब तक करीब ढाई सौ मामले ही सामने आए हैं. 3 लाख बच्चों में से एक ऐसा मामला सामने आता है. अक्सर जन्म के दौरान, कुछ घंटों बाद ही बच्चे की मौत हो जाती है. कुछ बच्चे पांच से सात दिन भी जीवित रह जाते हैं. फिलहाल आज तीसरे दिन भी बच्चा जीवित है.
डॉक्टर पागरानी ने बताया कि बच्चे के परिजनों को बता दिया गया है कि वह दुर्लभ बीमारी से ग्रसित है. वह ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहेगा. चूंकि, बच्चा तीन दिन बाद भी जिंदा है, इसिलए डॉक्टर उसकी और गहराई से जांच कर रहे हैं. डॉक्टरों ने उसकी स्किन बायोप्सी और केरिया टाइमिन जांच के लिए सैंपल लिया है. पूरी दुनिया में ऐसे अब तक करीब ढाई सौ मामले ही सामने आए हैं. अक्सर जन्म के दौरान या कुछ घंटों बाद ही बच्चे की मौत हो जाती है. कुछ बच्चे पांच से सात दिन भी जीवित रह जाते हैं.
Tagsबरेलीबच्चे का जन्मबच्चाहार्लेक्विन इक्थियोसिस बेबीbareillychild birthchildharlequin ichthyosis baby
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





