भारत

बाबुल सुप्रियो का व्हाट्सएप अकाउंट हैक

Shantanu Roy
3 March 2023 3:25 PM GMT
बाबुल सुप्रियो का व्हाट्सएप अकाउंट हैक
x
बड़ी खबर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के तथ्य सूचना और संस्कृति मंत्री बाबुल सुप्रियो का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहली कैबिनेट में मंत्री रह चुके सुप्रियो ने शुक्रवार को खुद ही यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि उनके व्हाट्सएप पर एक लिंक आया था जिस पर क्लिक करने के बाद सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप हैक हो गया। इसके बाद उनके व्हाट्सएप से अपने आप से 200 लोगों को मैसेज चला गया है। मैंने नुकसान से बचाने के लिए तुरंत ही फोन को स्विच ऑफ कर दिया था। पुलिस को इस बारे में जानकारी दी है। साइबर क्राइम ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने के लिए आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि जिन लोगों को मैसेज गया है उन्हें खुद ही फोन कर सावधान किया हूं।

Next Story