भारत

TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो, जानिए क्या दिया पहला बयान

jantaserishta.com
18 Sept 2021 4:18 PM IST
TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो, जानिए क्या दिया पहला बयान
x

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजपी नेता बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी का दामन थाम लिया है. उन्होंने कुछ दिन पहले ही बीजेपी से इस्तीफा दिया था. टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ ब्रायन की मौजूदी में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. टीएमसी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वह आसनसोल से सांसद पद भी छोड़ेंगे. वह सोमवार को सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे. बता दें कि बीते जुलाई के महीने में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बंगाल में बीजेपी के बड़े नेताओं में शुमार रहे बाबुल सुप्रियो ने राजनीति को अलविदा कह दिया था. पार्टी में शामिल होने के बाद बाबुल सुप्रियो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह जनता की सेवा के लिए टीएमसी से जुड़े हैं.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story