भारत

बाबू को जड़ दिया थप्‍पड़, टीचर का वीडियो वायरल

jantaserishta.com
3 Sept 2022 6:12 PM IST
बाबू को जड़ दिया थप्‍पड़, टीचर का वीडियो वायरल
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले (MP Sagar) में एक महिला टीचर ने स्कूल के क्लर्क को थप्पड़ मार दिया. इस घटना का वीडियो सामने आया है. यह वीडियो सीएम राइज हायर सेकंडरी स्कूल नरयावली का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक ने सहायक संचालक के निर्देश में एक जांच दल गठित किया है. टीम मामले की जांच कर रही है.
दरअसल, हायर सेकंडरी स्कूल नरयावली में महिला टीचर नीता विश्वकर्मा की स्कूल के क्लर्क महेश जाटव से सैलरी को लेकर हुई किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. इसी बीच महिला टीचर ने क्लर्क को थप्पड़ मार दिया. इस पर क्लर्क ने भी टीचर पर हाथ उठाया.


इस दौरान वीडियो बना रहे शख्स ने बीच-बचाव किया. इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे से अपशब्द भी कहे. फिर स्कूल प्रिंसिपल और अन्य लोगों बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.
वायरल वीडियो को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक का कहना है कि वीडियो तो नहीं देखा, लेकिन मामले के बारे में जानकारी हुई है. यह मामला नरयावली हायर सेकंडरी स्कूल का है. मामले की जांच करवाई जा रही है. सहायक संचालक का दल बनाकर नरयावली स्कूल भेजा है.
टीम मामले की जांच कर रही है. इसमें जो भी दोषी व्यक्ति होगा, उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. विद्यालय में इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी. प्राथमिक तौर पर दोनों ही पक्ष अपनी जानकारी रख रहे हैं.
बता दें कि 5 दिन में यह इस तरह का दूसरा मामला सामने है. इससे पहले देवरी के रसेना में भी प्राचार्य पर चप्पल फेंकने का वीडियो वायरल हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story