भारत
कलेक्ट्रेट के बाबू ने किया 5 करोड़ का गबन, कॉल गर्ल पर भी लुटाई रकम
jantaserishta.com
24 March 2023 5:47 PM IST

x
सरकारी योजनाओं की राशि में बड़ा गोलमाल.
इंदौर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के कलेक्ट्रेट में पदस्थ एक लिपिक ने सरकारी योजनाओं की राशि में बड़ा गोलमाल कर पांच करोड़ से ज्यादा की रकम का गबन किया। उसने यह राशि अपने नाते रिश्तेदारों के खातों में तो डाली ही साथ में गर्लफ्रेंड और कॉल गर्ल पर भी लुटाने में कसर नहीं छोड़ी।
कलेक्टर कार्यालय की लेखा शाखा में लिपिक के पद पर पदस्थ है मिलाप सिंह चौहान और उसका साथी है सहायक रणजीत करोड़ व चपरासी अमित निंबालकर। इन लोगों ने कोरोना काल में पीड़ितों के लिए शासन से मंजूर राशि और अन्य योजनाओं की राशि में बड़े पैमाने पर गोलमाल किया है। शासकीय राशि को तीनों ने अपनी पत्नियों और तमाम रिश्तेदारों के खाते में तो हस्तांतरित की ही, साथ में गर्लफ्रेंड के अकाउंट में भी राशि डाली और कॉल गर्ल पर भी राशि खर्च करने में वह पीछे नहीं रहा।
प्रशासन के सामने यह मामला आया तो कलेक्टर इलैया राजा टी के आदेश पर अपर कलेक्टर राजेश राठौर और उनकी टीम ने इस पूरे मामले की जांच की। इस जांच में एक बात सामने आई कि पांच करोड़ से अधिक की शासकीय धनराशि का गोलमाल हुआ है। इस पूरे मामले में मिलाप चौहान के साथ सहायक रणजीत और चपरासी अमित भी शामिल थे। इन तीनों ने अपनी पत्नियों के अलावा नाते रिश्तेदारों के खातों में सरकारी धन को ट्रांसफर किया। यह राशि हितग्राहियों को मिलने वाली रकम थी। जांच के दौरान संबंधित कर्मचारियों के बैंक की स्टेटमेंट की भी जांच की गई और उनसे पूछताछ की गई, जिससे इस बात की पुष्टि हुई है कि शासकीय धन के गबन में यह शामिल हैं। इस पर रावजी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें कुल 29 लोगों को आरोपी बनाया गया है। चौहान पुलिस की हिरासत में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





