बाबा का ढाबा की किस्मत फिर पलटी, भारी नुकसान के बाद कांता प्रसाद का नया रेस्टोरेंट बंद, पढ़े पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली. किस्मत कब पलट जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. पिछले साल दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बाबा का ढाबा (Baba Ka Dhaba) चलाने वाले 81 साल के कांता प्रसाद और उनकी पत्नी बादामी देवी की किस्मत एक वीडियो वायरल होने के बाद बदल गई थी. ट्विटर पर वो टॉप ट्रेंड पर आ गए थे और लोग उनके ढाबे पर खाना खाने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते थे. कई जगहों से उन्हें आर्थिक मदद भी मिली थी. जिससे कांता प्रसाद (Kanta Prasad) ने रेस्टोरेंट खोला था. अब खबर आ रही है कि कांता प्रसाद का ये रेस्टोरेंट लॉकडाउन में बंद हो चुका है. अब कांता प्रसाद वापस अपनी पुरानी जगह लौट आए हैं और बाबा का ढाबा में पहले जैसी ग्राहकों की भीड़ जुटने का इंतजार कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





