भारत

BabaKaDhaba: 'बाबा का ढाबा' चलाने वाले बुजुर्ग कांता प्रसाद फिलहाल खतरे से बाहर, आत्महत्या की कोशिश की

jantaserishta.com
18 Jun 2021 2:38 PM IST
BabaKaDhaba: बाबा का ढाबा चलाने वाले बुजुर्ग कांता प्रसाद फिलहाल खतरे से बाहर, आत्महत्या की कोशिश की
x

नई दिल्ली: बाबा का ढाबा (Baba Ka Dhaba) के मालिक कांता प्रसाद (Kanta Prasad) ने गुरुवार को आत्महत्या की कोशिश की. कांता प्रसाद ने शराब पीकर नींद की गोली खाकर आत्महत्या (Suicide) की कोशिश की. बाबा का ढाबा के मालिक दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रहते हैं. पुलिस को हॉस्पिटल से उनकी खुदकुशी की कोशिश की जानकारी मिली. यह मामला गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे का है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फिलहाल, बाबा कांता प्रसाद खतरे से बाहर हैं.

शुरुआती जांच में सुसाइड की कोशिश का कारण लॉकडाउन में होटल बंद रहना और बाबा ने जो केस दर्ज कराया था उसको लेकर तनाव बताया जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story