बाबा जमीन में लेने लगे समाधि, सुनकर जमा हुए श्रद्धालु, पुलिस के पहुंचते ही...

भोपाल: हमारे देश में अंधविश्वास आज भी कूट-कूट कर समाया है। मोक्ष पाने के लिए बलि देने और समाधि लेने की घटनाएं आज भी यदाकदा सुनाई दे जाती हैं। ऐसी ही एक घटना मुरैना जिले के कैथोदा पंचायत के तुस्सीपुरा गांव में गुरुवार को सामने आई, जिसमें बाबा दुर्गादास आश्रम के हनुमानजी व कालीजी के मंदिर में पूजा पाठ करने वाले राम सिंह बाबा उर्फ पप्पड़ बाबा ने गड्ढे में लेटकर समाधि लेने का प्रयास किया। एसपी ललित शाक्यवार ने लाइव हिंदुस्तान को बताया कि समय पर पुलिस के पहुंच जाने से पप्पड़़ बाबा समाधि नहीं ले सके और उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





