भारत
रविवार शुरू हो जाएगा बाबा सोढल का मेला, निगम का सफाई की ओर नहीं कोई ध्यान
Shantanu Roy
18 Sept 2023 5:39 PM IST

x
जालंधर। इस साल उत्तर भारत का प्रसिद्ध बाबा सोढल मेला चाहे 28 सितंबर वीरवार को है पर अनौपचारिक रूप से इस मेले में श्रद्धालुओं का आगमन इसी रविवार 24 सितंबर को शुरू हो जाएगा। इस समय वैसे तो पूरे जालंधर का ही साफ सफाई के मामले में बुरा हाल है परंतु बाबा सोढल मेला बिलकुल सिर पर आ जाने के बावजूद मेला क्षेत्र को न तो अभी तक पूरी तरह से साफ किया गया है और न ही युद्धस्तर पर सीवर लाइनों की सफाई ही हुई है। मेला क्षेत्र नॉर्थ क्षेत्र में फैला हुआ है जिसके तहत आती स्लम आबादियों का बुरा हाल है।
नहर तथा काला संघिया ड्रेन के किनारों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सोढल मंदिर के साथ लगते मोहल्लों के साथ साथ ट्रांसपोर्ट नगर, गुरु हरगोबिंद नगर तथा बड़े क्षेत्र में सीवरेज जाम की समस्या का कोई हल नहीं हो रहा। टांडा रोड फाटक के निकट और जैन पैलेस वाली रोड पर तो नरक के साक्षात दर्शन हो रहे हैं परंतु पूरे शहर में सफाई अभियान चलाने वालों को यह क्षेत्र नजर ही नहीं आ रहा। सोढल मेले से पहले हर साल जालंधर निगम सड़कों की रिपेयर करवाता आया है परंतु अभी तक जालंधर निगम ने सोढल मेले के दृष्टिगत ऐसा कुछ नहीं किया है। मेला क्षेत्र के आसपास की ज्यादातर सड़कें ना केवल टूटी हुई हैं बल्कि वाहन चालकों को असुविधा भी हो रही है। सड़कों किनारे गड्ढे बने हुए हैं और उनमें गंदा पानी तक जमा है जिसमें मच्छर पनप रहे हैं।
Tagsपंजाब न्यूज हिंदीपंजाब न्यूजपंजाब की खबरपंजाब लेटेस्ट न्यूजपंजाब क्राइमपंजाब न्यूज अपडेटपंजाब हिंदी न्यूज टुडेपंजाब हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज पंजाबपंजाब हिंदी खबरपंजाब समाचार लाइवPunjab News HindiPunjab NewsPunjab Ki KhabarPunjab Latest NewsPunjab CrimePunjab News UpdatePunjab Hindi News TodayPunjab HindiNews Hindi News PunjabPunjab Hindi KhabarPunjab News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story





